मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की बीच सड़क हत्या, हमलावर ने मुंह में पिस्टल डालकर 5 गोलियां उतारीं
प्रधान संवाददाता, मई 20 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मुशहरी-पूसा रोड पर रोहुआ में सुबह करीब सवा 11 बजे हुई। बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर अंकित कुमार उर्फ प्रभात को घेर कर उसके मुंह में पाचं गोलियां उतार दीं। अपराधियों ने उसके मुंह में पिस्टल डालकर फायरिंग की। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक अंकित मूल रूप से वैशाली जिले के महुआ का निवासी था। मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र स्थित प्रहलादपुर गांव में उसका ननिहाल था। वह प्रहलादपुर में रहकर ही मिट्टी की ठेकेदारी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार, अंकित बुधवार सुबह बाइक पर सवार होकर प्रहलादपुर गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.