नई दिल्ली, जून 1 -- Gangwar in Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में गैंगवार की खबर है। कुख्यात शूटर गोविंद को गोलियों से छलनी कर दिया गया है। गोविंद शर्मा मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त था। इन दोनों हत्याकांडों में छह लोगों को एके 47 और अन्य अत्याधुनिक हथियार से भून दिया गया था। गोविंद की हत्या एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में कर दी गई। हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल से 9 एमएम के पांच जिंदा कारतूस और छह खोखा बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि गोविंद कुछ दिन पहले ही जेल से निकला था। उसके विरुद्ध हत्या, लूट के छह कांड दर्ज हैं। नगर और मिठनपुरा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसएसपी ने कहा है कि जल्द ही इस कांड का उद्भेदन कर ल...