मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कोडीन वाले कफ सिरप को विदेश भेजने के धंधे के अंतरराष्ट्रीय तस्करों का सिंडिकेट मुजफ्फरपुर जिले में सक्रिय है। यह सिंडिकेट अलग-अलग राज्यों से कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप लाकर उसे ट्रेन से नॉर्थ ईस्ट के रास्ते बांग्लादेश व म्यान्मार पहुंचाता है। वहां के युवा इसे नशीली दवा के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

तस्करी का तरीका किसी को शक नहीं हो इसलिए इसकी बुकिंग मुजफ्फरपुर से नहीं कराई जाती है। पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल और बरौनी जंक्शन से दवा के नाम पर इसकी ट्रेनों में बुकिंग कराई जाती है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की मुजफ्फरपुर की टीम ने बुधवार को राजेंद्रनगर टर्मिनल से कोडीन युक्त कफ सिरप की 75 सौ बोतल की खेप जब्त की थी। दो तस्कर पिकअप वैन से यह खेप लेकर पहुंचे थे। टीम ने घेराबंदी कर कोडीन युक्त कफ स...