एक संवाददाता, मार्च 19 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनियां में मंगलवार देर रात रात पॉक्सो एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर उस पर हमला किया। पुलिस ने बचाव में हवाई फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से 55 वर्षीय किसान जगतवीर राय की मौत हो गई। पुलिस टीम को मौके से भागना पड़ा। घटना में थानेदार सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से लोग चोरनियां में जुट गए और किसान का शव रखकर हंगामा किया। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने गायघाट के थानेदार राजा सिंह को लाइन हाजिर कर घटना की जांच के लिए एसआईटी बनाई है। मजिस्ट्रेट जांच की भी अनुशंसा की गई है। किसान की मौत कैसे हुई इसकी पड़ताल करने के लिए पुलिस के हथियार की फॉरेंसिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.