कटिहार, मई 1 -- मनसाही, एक संवाददाता कुरेठा के रहने वाले एक मजदूर की मौत मुजफ्फरपुर में भवन निर्माण के कार्य करने के दौरान छत से गिरने से हो गई। बताया जाता है कि सहजा के स्थानीय ठेकेदार अबू तालिब के द्वारा उसे मजदूरी करने के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया गया था। जहां छत से गिरने के बाद मजदूर मुन्ना मंडल (38) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मजदूर का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- मुंबई में सिराजमुनी गांव के एक मजदूर की मौत घर में छाया मातम मृतक अपने पीछे बूढी मां तीन भाई एवं पत्नी सहित छोटे-छोटे एक पुत्र एक पुत्री छोड़ गए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मजदूर की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से कार्रवाई...