पटना, अप्रैल 9 -- ओसम डेयरी मुजफ्फरपुर में एक आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगी। इसमें वह Rs.85 करोड़ का निवेश करेगी। प्रस्तावित इकाई में दूध, दही, पनीर, लस्सी, मक्खन, घी, फ्लेवर्ड मिल्क तथा दूध से बने मिठाई उत्पादों का निर्माण होगा। परियोजना को प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमिटी ने स्वीकृति देते हुए मोतीपुर क्लस्टर के डुमरिया औद्योगिक क्षेत्र में 7.14 एकड़ भूमि आवंटित की है। इस परियोजना से करीब 227 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार कृषि-आधारित एवं फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो रोजगार सृजन के साथ-साथ किसानों से जुड़ी आपूर्ति शृंखला को मजबूत करते हैं। उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बियाडा सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और समयबद्ध स्वीकृतियों से निवे...