मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित पताही एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर उम्मीद जगी है। शिलान्यास को देखते हुए पताही हवाई अड्डे को चमकाया जा रहा है। परिसर में दर्जनों जेसीबी लगाकर साफ-सफाई के साथ पुराने एवं जर्जर भवनों को तोड़ा जा रहा है। जगह-जगह मिट्टी भराई कर रनवे को समतल किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ डीएम और एसएसपी ने पताही हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर तैयारियों को और तेज कर दिया गया है। हवाई अड्डे के मुख्य गेट को फिलहाल बंद कर दिया गया है तथा वहां गार्ड की तैनात कर दी गई है। परिसर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई गई है।व्यवस्था के लिए अधिकारी प्रतिनियुक्त हवाई अड्डा के शिलान्यास के लिए 7 सितंबर को सीएम के संभावित...