मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर में छोटे-बड़े मिलाकर अब तीन हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन हो चुके हैं। परिवहन विभाग के अनुसार, नवंबर तक ही 2,838 वाहन रजिस्टर्ड थे। हालांकि, यह बढ़ते क्रेज के बावजूद शहर में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन एक भी नहीं है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। घर पर तो स्कूटी जैसे छोटे वाहन चार्ज हो जाते हैं, लेकिन बड़े वाहन चालकों को बैटरी खत्म होने की चिंता हमेशा सताती रहती है और उन्हें चार्जिंग के लिए भटकना पड़ता है। कुछ स्कूटी चालक जरूरत पड़ने पर कंपनी के शोरूम में जाकर चार्ज करते हैं। सरकारी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में भी चार्जिंग स्टेशन की कमी एक बड़ी बाधा है। एक साल पहले ही मुजफ्फरपुर को करीब 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की घोषणा ...