बेगुसराय, मई 6 -- बरौनी, निज संवाददाता। भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस के आईसीएफ रैक को एलएचबी कोच में परिवर्तित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 16 मई से भागलपुर व मुजफ्फरपुर से इस ट्रेन का परिचालन एलएचबी कोच द्वारा किया जाएगा। विदित हो कि एलएचबी कोच यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कराता है । स्टेनलेस स्टील से निर्मित बेहतर आंतरिक सज्जा युक्त उच्च गति क्षमता वाले अत्याधुनिक एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में वजन में हल्का और मजबूत होता है। कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग लगे होने से संरक्षा में वृद्धि होती है । एंटी क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती हैं । कोच बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम व सस्पेंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.