सीतामढ़ी, मार्च 11 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में मंगलवार को बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर 23 वर्ग के मिथिला जोन का मैच मधुबनी व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। इसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने 24 रनों से जीत दर्ज की। मधुबनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए मुजफ्फरपुर टीम से अंकित के 65 रन तथा कुश देव के 65 रन के बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 218 रन बनाये। मधुबनी की तरफ से सर्वाधिक आदित्या ने तीन व मुकेश दो विकेट लिये। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की तरफ से सुभाष 40 रन तथा अमरजीत के 51 रन के बावजूद 194 रन पर टीम सिमट गई। मुजफ्फरपुर की ओर से शुभम मल ने चार व सौरव तीन विकेट लिये। मुजफ्फरपुर के कुशदेव को उसके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.