मुजफ्फरपुर ने जीती तीसरी बिहार फ्लोरबॉल चैंपियनशिप
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मीनापुर के नेउरा में सोमवार को आयोजित तीसरी बिहार फ्लोरबॉल चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर का दबदबा रहा। मेजबान टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों का खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। बालक वर्ग में शेखपुरा उपविजेता और दरभंगा तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में पटना की टीम उपविजेता बनी। चैंपियनशिप का उद्घाटन मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा और जदयू प्रवक्ता पूजा शर्मा ने किया। फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ. फिरोजुद्दीन फैज और महासचिव डॉ. बिरेंद्र कुमार यादव ने अतिथियों को सम्मानित किया। मुजफ्फरपुर के मो. एहसान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं, साहिल कुमार और साक्षी कुमारी (दोनों मुजफ्फरपुर) को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के दो रेफरी मो. करार अहमद और वेद प्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.