प्रधान संवाददाता, मार्च 26 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चोरनियां गांव में 17 मार्च की रात हुई पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत के मामले में बड़ा ऐक्शन हुआ है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने छापेमारी टीम में शामिल दारोगा राजा सिंह समेत सभी 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई भिड़ंत में गोलीबारी से किसान जगतवीर राय की जान चली गई थी। इसमें थानेदार सह दारोगा राजा सिंह, एसआई मनीष कुमार, पीटीसी सिपाही रंजन कुमार, महिला सिपाही चांदनी कुमारी, चालक हवलदार ओम प्रकाश और स्थानीय चौकीदार प्रह्लाद कुमार शामिल है। होमगार्ड अपरजीत कुमार और मनीष कुमार के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए डीएम से अनुरोध किया गया है। इस मामले ने सियासी तूल पकड़ा हुआ है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी चोरनियां गांव पहुंचे थे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.