मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में नया टोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में सोमवार को जिला ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी। संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने रविवार को बताया कि प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। शीर्ष पांच विजेताओं को नकद इनाम, ट्रॉफी, मेडल्स एवं प्रमाणपत्र तथा सभी प्रतिभागियों को मेडल्स एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। बताया कि इस माह अंतरराष्ट्रीय मास्टर आईएम प्रशिक्षण कैंप भी लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.