मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर/सुपौल, हिटी। ​मुजफ्फरपुर जिला बल में तैनात एक महिला सिपाही की सुपौल में ट्रेनिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका बाथरूम में फंदे से लटका शव मिला। वहां से उसका मोबाइल फोन और सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आ रही है, लेकिन सुपौल की पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मृत महिला कॉस्टेबल की पहचान भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटखौली वार्ड-8 निवासी जितेंद्र प्रसाद गुप्ता की 22 वर्षीय पुत्री ऋतु कुमारी के रूप में हुई है। ईद के मद्देनजर वहां प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में करीब 40 महिला कांस्टेबलों के साथ वह रह रही थी। शनिवार देर शाम वह मोबाइल चार्जिंग के बहाने बाथरूम में गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर साथी कर्मियों को संदेह हुआ। दरवाजा खोला तो अंदर उसका दुपट्टे के फंदे से लटका...