पटना, अक्टूबर 16 -- पटना/मुजफ्फरपरपुर, हिटी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार उद्योगों का हब बनेगा। राज्य के लोगों में काम करने की क्षमता और प्रतिभा है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें अपने ही राज्य में रोजगार और उद्यम के पर्याप्त अवसर मिले। इसके लिए राज्य में उद्योगों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया जाएगा। 2030 के पहले राज्य में ही लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड के औद्योगिक क्षेत्र महवल में 140.95 करोड़ की लागत से निर्मित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर तथा साझा सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पानी और यहां की युवा शक्ति को राज्य के विकास से जोड़ना है। राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां बना रही है।...