मुजफ्फरपुर को मिलीं 22 नई लग्जरी एसी बसें, अंतरराज्यीय सफर होगा सुगम
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने मुजफ्फरपुर डिपो को 22 नई लग्जरी एसी बसें उपलब्ध कराई हैं। इन बसों के शुरू होने के बाद मुजफ्फरपुर से दिल्ली, कोलकाता, रांची, सिलीगुड़ी, देवघर, हजारीबाग, पूर्णिया और बोकारो जैसे प्रमुख शहरों के लिए अंतरराज्यीय सफर और आसान हो जाएगा। चार दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न डिपो के लिए रवाना किया था। नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें पुशबैक सीटें, सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
बसों की संचालन प्रक्रिया बसें मिलने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा रूट निर्धारण और परिचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी निगम ने इन नए रूटों के लिए परिवहन विभाग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.