मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। 5वें ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को नाशा फुटबॉल क्लब, सिवान ने मुजफ्फरपुर जिला एकादश को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश पा लिया। फाइनल में सिवान का मुकाबला शनिवार को स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड (पश्चिम चंपारण) से होगा। टूर्नामेंट का आयोजन शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में किया गया है। खेल के 9वें मिनट में सिवान के जर्सी नंबर 14 नूरुद्दीन ने गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मुजफ्फरपुर जिला एकादश ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन सिवान की मजबूत डिफेंस ने हर हमले को नाकाम कर दिया। मध्यांतर के बाद मुकाबला और तेज हो गया। खेल के 45वें मिनट में जर्सी नंबर 10 एलेक्स ने सटीक प्रहार करते हुए दूसरा गोल ठोक दिया और स्कोर 2-0 कर दिया। मुजफ्फरपुर की टीम कोई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.