मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । मुजफ्फरपुर के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। एयरपोर्ट के निर्माण की कड़ी आगे बढ़ रही है। तीसरा टेंडर हो चुका है। जल्द ही एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होगी। रविवार को बोचहां के भुताने में एक सभा के दौरान स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि गिरते जलस्तर के मद्देनजर पीएम से बात कर सकरा और औराई के लिए विशेष पैकेज लिया है। इससे पेयजल की समस्या जल्द दूर होगी। मौके पर मंत्री का स्वागत सांसद प्रतिनिधि जयनंदन प्रसाद सहनी व रूपेश नंदन ने किया। सभा का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने किया। मौके पर नंदलाल राय, नारायण सहनी, जितेंद्र सहनी, लालबाबू सहनी, दिनेश सहनी, रामबाबू चौधरी, मुश्ताक आलम, आलोक पासवान, सुधीर सहनी, फिरोज आलम,...