मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहारी मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हडपसर-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन के 20 फेरों का विस्तार किया है। इससे महाराष्ट्र से मुजफ्फरपुर आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। मध्य रेल ने एलटीटी-रक्सौल, एलटीटी-सहरसा और हडपसर-मुजफ्फरपुर के बीच विशेष ट्रेनों की कुल 62 फेरे बढ़ाए हैं। मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील निला ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।05590 हडपसर-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। पहले इसके परिचालन की अवधि 16 जुलाई तक निर्धारित थी। अब इसे 24 सितंबर से 26 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- त्योहार स्पेशल ट्रेनों का सीवान स्टेशन पर होगा अतिरिक्त ठहराव इस दौरान ट्रेन 10...