सीतामढ़ी, जून 3 -- सीतामढ़ी बंद कमरे में फंदे से लटका मिला स्नातक की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे चकमहिला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बंद कमरे में रह रही स्नातक की छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। ​मृतका की पहचान 18 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में की गई है। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना अंतर्गत कोकिलवारा गांव की रहने वाली थी। उसके पिता का नाम नागेंद्र पंडित है, जो सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- कोडरमा में 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, पिता बोले- NEET परीक्षा रद्द होने से थी परेशानघटना का खुलासा ​मिली जानकारी के अनुसार, काजल चकमहिला गांव मोहल्ले में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती ...