मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे ने मुजफ्फरपुर के रास्ते यशवंतपुर और सहरसा के बीच आठ फेरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 06581 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 11, 18, 25 अक्टूबर व 1, 8, 15, 22 व 29 नवंबर को चलेगी। यशवंतपुर से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार सुबह सात बजे रवाना होगी और मंगलवार रात आठ बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06582 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल 14, 21, 28 अक्टूबर तथा 4, 11, 18, 25 नवंबर और 2 दिसंबर को चलेगी। यह प्रत्येक बुधवार सुबह 5.55 बजे सहरसा से रवाना होगी और शुक्रवार शाम चार बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।मुजफ्फरपुर यह भी पढ़ें- सलौना स्टेशन से होकर चलेगी यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन, त्योहार में यात्रियों को मिलेगी बड...