मुजफ्फरपुर के रास्ते मुंबई के लिए चलेगी पूजा स्पेशल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरपुर। दीपावली और छठ के दौरान मुंबई से बिहार आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पूमरे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से मुजफ्फरपुर के रास्ते समस्तीपुर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगाएगी। 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर स्पेशल 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वहीं, 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इस ट्रेन के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होकर चलने से उत्तर बिहार के यात्रियों को मुंबई से घर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- त्योहारों पर मुम्बई और पुणे का सफर होगा आसान यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: लखनऊ से आदित्यपुर एक दिवसीय स्पेशल ट्रेन चलेगी
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.