मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अमृतसर से बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होकर कोलकाता के लिए एक समर स्पेशल चलेगी। उत्तर रेलवे की ओर से बताया गया है कि ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर से 13 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04623 कोलकाता से प्रत्येक गुरुवार को 16 अप्रैल से 2 जुलाई तक चलेगी।ट्रेन में एसी, स्लीपर और साधारण बोगियां होगी। यह अमृतसर से कोलकाता के बीच ब्यास, जलंधर सिटी, फगवारा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झांझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान, बंडेल, नैहटी के बीच से होकर गुजरेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.