मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भगवानपुर के यादव नगर में एक नया विद्युत फीडर जल्द बनने वाला है। इस प्रकार भगवानपुर पावर सब स्टेशन (पीएसएस) का यह 7वां फीडर होगा। पिछले साल ही इस पावर सब स्टेशन से बीबीगंज फीडर को दो भागों में बांटकर अलकापुरी में छठा फीडर बनाया गया था। सातवें फीडर से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। लगातार कटौती तथा लोडशेडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। जेई सतीश कुमार ने बताया कि बड़े फीडरों पर लोड अत्यधिक होने से उसको छोटा किया जा रहा है ताकि विद्युत आपूर्ति को और सुगम व सुचारु बनाया जा सके। उसी कड़ी में भगवानपुर पीएसएस को एक और टुकड़ा कर यादव नगर के नाम से सातवां फीडर बनाया जा रहा है। पावर हाउस तो भगवानपुर ही रहेगा, लेकिन फीडर अलग रहेगा। नए फीडर में तेजी से काम चल रहा है। उसमें ब्रेकर लगना है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.