मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के प्रभारी जिला कृषि अधिकारी हिमांशु कुमार को विशेष निगरानी इकाई की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते मंगलवार की दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनके चालक रामबाबू राय को भी गिरफ्तार किया गया है। कृषि अधिकारी दो खाद दुकानदारों से दुकान का लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर रिश्वत ले रहे थे। दोनों को कलेक्ट्रेट परिसर स्थिति डीआईजी कार्यालय के पीछे एक होटल के पास पकड़ा गया। बीते माह 3 जनवरी को तत्कालीन जिला कृषि अधिकारी सुधीर कुमार को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते मिठनपुरा जगदीशपुरी लेन स्थित निजी आवास से गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद हिमांशु कुमार को जिला कृषि अधिकारी का प्रभार मिला था। विशेष निगरानी इकाई की ओर से बताया गया है कि पियर थाने की सरसारा पंचायत के सखौरा निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.