मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पटना में 17 एवं 18 जुलाई को आयोजित सीआईएससीई बिहार एवं झारखंड रीजनल शतरंज चैंपियनशिप में नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रेन्स स्कूल, मुजफ्फरपुर के छात्र प्रणीत सिन्हा ने अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता (नेशनल गेम्स) के लिए हुआ है। स्कूल की प्राचार्य मोनिदीपा मित्रा ने प्रणीत को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। स्कूल के पीटी शिक्षक कुणाल गौतम ने कहा कि प्रणीत का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होना मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर दो दिवसीय प्रतियोगिता आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...