मुजफ्फरपुर के पिकअप चालक की अस्पताल में संदिग्ध मौत
गोपालगंज, अप्रैल 10 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता।मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी एक पिकअप चालक की संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की अहले सुबह मौत हो गई। मृतक स्व. मो. नासिर का पुत्र मो. परवेज था। नगर थाने की पुलिस की मदद से कुचायकोट थाना क्षेत्र में रहने वाली मृतक की दूसरी पत्नी रानी खातून से संपर्क किया गया। इसके बाद वह अस्पताल पहुंची और शव को अपने साथ ले जाने को तैयार हुई। अस्पताल कर्मियों, सुरक्षा गार्डों और अन्य लोगों ने आर्थिक सहयोग किया। इसके बाद सरकारी एम्बुलेंस से शव को दूसरी पत्नी के साथ ससुराल भेज दिया गया। बताया जाता है कि गुरुवार की रात किसी व्यक्ति ने मो. परवेज को सांस लेने में तकलीफ होने पर मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती करा कर वहां से चला गया। अस्पताल कर्मियों द्वारा रात में उसका इलाज किया जा रहा था, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.