मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर के दो खिलाड़ियों का चयन बिहार की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ है। छत्तीसगढ़ में 30 अगस्त से आयोजित बीसी रॉय जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के रौशन कुमार सिंह और शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के प्रभात कुमार के चयन से खिलाड़ियों में खुशी है। डॉ. फिरोजुद्दीन फैज, असगर हुसैन, मो. करार, देवन रजक, वीरेंद्र यादव, अब्दुल गफ्फार, मो. नशदुल हसन, बिजेंद्र चौधरी, हरनाम सिंह, खालिद हसन, कन्हाई प्रसाद और कासिमुद्दीन अहमद ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...