मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में घोषित नई प्रदेश टीम में मुजफ्फरपुर के तीन नेताओं मुकेश शर्मा, डॉ. रागिनी रानी और मनोज चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। तीनों को पार्टी में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी तथा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया।भाजपा जिला अध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार ने नवनियुक्त प्रदेश मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी संगठनात्मक क्षमता और मेहनत का ही परिणाम है कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। वहीं, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने जिले के तीनों नेताओं को प्रदेश टीम में जगह देने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को साधुवाद दिया। यह भी पढ...