सीवान, सितम्बर 24 -- नौतन,एक संवाददाता। भवानी छापर-सिसवां मार्ग पर स्थानीय पुलिस ने सूचना के आधार पर चलाई जा रही वाहन जांच के दौरान मुजफ्फरपुर के तस्कर को शराब के साथ पकड़ा है। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि बोलेरो वाहन में लदे लाखों रुपए मूल्य के शराब के साथ चालक को भी गिरफ्तार किया है। यूपी से वाहन पर शराब लाद कर बिहार में सप्लाई करने के लिए लाई जा रही थी।

तस्कर की गिरफ्तारी उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि यूपी से एक बोलेरो वाहन पर भारी मात्रा में शराब लेकर नौतन की तरफ ले जा रही है। जिस दौरान पुलिस यूपी-बिहार के विभिन्न मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाने लगी। उसी दौरान एक बोलेरो वाहन बड़ी तेज गति में आता दिखाई दिया। इससे पहले कि पुलिस वाहन को रोकती। वाहन चालक पुलिस को देख वाहन खड़ी कर भागने का प्रयास किया। परन्तु, पुलिस बल ने उसे अप...