मुजफ्फरपुर के तबरेज ने अंतरराष्ट्रीय कराटे में जीता रजत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 10वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 'इंडियन चैलेंजर्स कप-2026' में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी तबरेज आलम ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 16-17 वर्ष बालक कुमिते (55 किलोग्राम) वर्ग में रजत पदक जीता। तबरेज ने पहले दौर में नेपाल के खिलाड़ी को हराया, जबकि क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में जापान के खिलाड़ी से कड़े संघर्ष के बाद उन्हें रजत पदक मिला। प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के पूंजीतम मिश्रा और अनिकेत कुमार ने भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। यह भी पढ़ें- 10वीं इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दोनों खिलाड़ियों ने पहले दौर में जीत दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.