मुजफ्फरपुर के डॉ. अमित को आईडीसीएम ओरेशन सम्मान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित कुमार दास को शनिवार को वडोदरा में आयोजित एपीकॉन-सीसीडीएस आईकॉन गुजरात चैप्टर में प्रतिष्ठित 'आईडीसीएम ओरेशन 2026' सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान इंडियन डायबिटीज एंड कार्डियोमेटाबॉलिक डिजीज एसोसिएशन द्वारा आंतरिक चिकित्सा और मधुमेह के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया है। इनके 2025 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं और 'इन्फ्लामेशन एंड डायबिटीज' नामक पुस्तक लिखी है। एडीए, आईडीएफ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इससे पहले उन्हें इकोनॉमिक टाइम्स और डायबिटीज इंडिया से भी सम्मान मिल चुका है। इस उपलब्धि से पूरे बिहार का नाम गौरवान्वित हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.