मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सीमित संसाधनों के बीच खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे मुजफ्फरपुर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने पटना में शहर का नाम रोशन किया। पटना में आयोजित 26वें बिहार अवार्ड समारोह में रानी लक्ष्मी बाई महिला विकास समिति के सफल विशेष विद्यालय डे-केयर के कोच लालू तुरहा समेत चार खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के प्रोग्राम मैनेजर एवं कोच/ट्रेनर लालू तुरहा को पतंजली अवार्ड-कोच/ट्रेनर कैटेगरी प्रदान किया गया। वहीं खिलाड़ी अभिज्ञान भारद्वाज, प्रिंस राज और शिवम कुमार साहनी को अजत अवार्ड-नेशनल आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स अचीवर फॉर पीडब्ल्यूडी से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खिलाड़ी कर्ण विवेक कुमार को कर्ण अवार्ड-इंटरनेशनल आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स अचीवर फॉर पीडब्ल्यू मिला। यह भी...