कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के वैज्ञानिक मुजफ्फरपुर के किसानों को उन्नत खेती सिखा रहे हैं। विवि के प्रसार निदेशालय में बिहार सरकार के कृषि विभाग की ओर से आत्मा योजना के तहत 30 किसान पहुंचे हैं। 20 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण में मंगलवार को निदेशक शोध डॉ. महक सिंह और निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव ने जानकारी दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को गेहूं, तिलहन एवं दलहन फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, नवीन उन्नत किस्म, समुचित पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, फसल विविधीकरण एवं मूल्य संवर्धन संबंधी वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना है। डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय में तिलहन एवं दलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाना राष्ट्रीय प्राथमिकता है। किसान वैज्ञानिक पद्धति अपनाते हैं तो फसल लागत कम और ...