मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- बिहार के मुजफ्फरपुर के एक व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। किडनैपर्स ने घर वालों से वीडियो कॉल कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यापारी को उत्तर प्रदेश के बलिया से 12 घंटे में ही बरामद कर लिया। साथ ही दो किडनैपर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। मुर्गीदाना व्यवसायी चंदन कुमार का बुधवार शाम मिठनपुरा से अपहरण हुआ था। पुलिस किडनैपिंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए मुर्गीदाना व्यवसायी चंदन कुमार का बुधवार शाम मिठनपुरा से अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों ने व्यवसायी के मोबाइल से ही परिजनों को वीडियो कॉल कर फिरौती मांगी और पिटाई का वीडियो भी दिखाया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपी के बलिया से अहले सुबह अपहृत व्यवसायी को सकु...