मुजफ्फरपुर के कारण अटका जिलों के ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत बिहार के पांच शहरों में तैयार हो रहे अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन अब अगले माह अक्टूबर में होने की उम्मीद है। मुजफ्फरपुर का चार्जिंग स्टेशन दिसंबर 2025 तक चालू होना था, लेकिन यह समय-सीमा बीतने के बाद अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य भी हासिल नहीं हो सका। अब यह अवधि अक्टूबर के पहले सप्ताह तक खिंच सकती है। मुजफ्फरपुर समेत पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया और दरभंगा के ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन एकसाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की योजना है। एडीटीओ विवेकानंद ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होता है तो सभी जिलों में उद्घाटन एकसाथ हो जाएगा। दरअसल, इन सभी छह शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत होना है। ऐसे में चार्जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.