मुजफ्फरपुर के आलोक आनंद ने संभाली भारतीय नौसेना अकादमी की कमान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के भगवानपुर स्थित आईजी कॉलोनी निवासी वाइस एडमिरल आलोक आनंद ने भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला (केरल) के 13वें कमांडेंट के रूप में शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया है। यहां कैडेटों को प्रारंभिक अधिकारी प्रशिक्षण दिया जाता है।जानकारी हो कि आलोक आनंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर से प्राप्त की है। इसके बाद भारतीय नौसेना अकादमी में प्रवेश लिया था। 36 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और भारत के अत्याधुनिक युद्धपोतों की कमान भी संभाली। वर्ष 2015 में ऑपरेशन 'राहत' का सफल नेतृत्व किया। इसके लिए उन्हें युद्ध सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया था। कमांडेंट बनने से पहले वे पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के पद पर कार्यरत थे।विद्या विहार स्कूल से की है पढ़ाई :वाइस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.