मुजफ्फरपुर की सेंट्रल जेल में बंदियों ने मनाई छठ; नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक, रिहाई की मांगी मन्नत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि: शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में महापर्व छठ को लेकर आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जेल में 98 बंदियों ने छठ का व्रत रखा। इनमें 51 महिलाएं और 47 पुरुष बंदी शामिल हैं। खास बात यह रही कि व्रत रखने वालों में एक मुस्लिम महिला और एक सिख पुरुष कैदी भी शामिल रहे। जेल के भीतर शारदा सिन्हा के छठ गीतों के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जेल में शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय पर्व की शुरुआत हुई। शनिवार को सभी व्रतियों ने मिलकर खरना का प्रसाद तैयार किया। शाम को पूजा-अर्चना के बाद बंदियों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद रविवार को व्रतियों ने सजे हुए डाला और सूप के साथ जेल परिसर में बने छठ घाट पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.