मुजफ्फरपुर, जून 22 -- बिहार के मुजफ्फरपुर की एक बेटी महिमा गुप्ता ने बीपीएससी परीक्षा में 68 वीं रैंक हासिल कर डीएसपी पद पर चयनित हुई है। उसने पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। महिमा ने यह सफलता अपने प्रथम प्रयास में प्राप्त की है। सूबे में डीएसपी में उसका दूसरा स्थान है। वह अभी भारत सरकार के इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) विभाग में अफसर है। महिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता अनामिका रवि को दिया है। उन्होंने कहा कि माता के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था। दादा बैद्यनाथ गुप्ता और पिता संजय गुप्ता का व्यवसाय से जुड़ाव रहा है। व्यवसाय से जुड़ाव होने के बावजूद दादा और पिता ने महिमा को लगातार सहयोग दिया और भरोसा जताया। महिमा ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य यूपीएससी में भी अच्छे रैंक से सफलता हासिल करना है। उसन...