मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिले के 10 खिलाड़ी राज्य स्तरीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। जिला संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी तृतीय कैडेट बिहार राज्य बालक एवं बालिका भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भाग लेकर मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालक अंडर-11 वर्ग में उमंग कुमार, आरुष कुमार, बालिका अंडर-11 वर्ग में वर्षा राज, बालक अंडर-13 वर्ग में अनुराग कुमार, हिमांशु कुमार, हर्ष राज, मोनू कुमार, अंश कुमार, बालिका अंडर-13 वर्ग में योग्यता पाहुजा, सृष्टिश्री शामिल हैं। प्रतियोगिता 28 से 30 मार्च तक सुगौली (पूर्वी चंपरण) में होगी। सेलेक्शन ट्रायल जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों एवं क्लब से कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मौके पर अंजनी कुमार ओझा, कुंदन राज, पंकज कुमार, कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.