मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददता। थाना क्षेत्र के करौना चौक के पास पुलिस ने मंगलवार को ऑटो से भाग रहे मादक पदार्थ तस्कर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के वार्ड-5 निवासी धीरज कुमार है। उसके पास से 47 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कटहरा चौक के पास एक युवक हेरोइन की खरीद-बिक्री कर रहा है। वहां पहुंचने पर जानकारी मिली कि तस्कर ऑटो पकड़ कर मुजफ्फरपुर की तरफ भाग रहा है। इसके बाद पीछा कर उसे करौना चौक के पास से पकड़ गया। उसके पास से प्लास्टिक के दर्जनों डिब्बे में रखा 47 ग्राम हेरोइन जब्त किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.