पटना, जून 5 -- उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने की घटना दुखद है। इसे लेकर सरकार संवेदनशील और गंभीर है। मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को जदयू दफ्तर में जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। राबड़ी देवी से आवास खाली करवाने के मामले में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आवास आवंटन को लेकर हो रहा विवाद अनावश्यक है, क्योंकि सरकार निर्धारित नियमों के तहत ही आवास आवंटित करती है। इसे लेकर विवाद नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- कल मीडिया से दूरी, आज खुलकर बात; मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आग से 6 मौत पर क्या बोले निशांत? सारी चीजें नियमों से बंधी है। योजना एवं विकास मं...