मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर। एडीटीओ राजू कुमार को सड़क सुरक्षा माह के दौरान बेहतर नागरिक काम करने वाले पदाधिकारी की श्रेणी में पहला स्थान मिला है। राजू कुमार को एटीडीओ श्रेणी में अवार्ड दिया गया है। उन्हें 100 में 77 अंक मिले। यह पुरस्कार परिवहन विभाग की ओर से पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को दिया गया। वहीं, डीटीओ श्रेणी में शिवहर परिवहन पदाधिकारी को पहला पुरस्कार विभाग की ओर से दिया गया है। पुस्कार मिलने पर एडीटीओ राजू कुमार को मुजफ्फरपुर डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव व अन्य ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.