मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर। उत्तर पूर्व रेलवे के ऐशबाग कानपुर के बीच स्थित रेल ब्रिज से पुराना स्लीपर बदलने को लेकर डाउन लाइन पर 42 दिनों का मेगा एंड ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इससे मुजफ्फरपुर आने वाली आठ ट्रेनों का परिचालन मुरादाबाद के रास्ते होगा। इसमें 02569/02570 और 02563/02564 क्लोन एक्सप्रेस ऐशबाग और कानपुर नहीं जाएगी। इसके अलावा उदयपुर सिटी जयपुर कविगुरु एक्सप्रेस कासगंज और गोरखपुर के रास्ते चलेगी। वहीं, मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस, साबरमती मुजफ्फरपुर और अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू, पाटलिपुत्र होकर चलेगी। यह परिचालन व्यवस्था दो अप्रैल से पांच मई के बीच रहेगा। इस संबंध में उत्तर पूर्व रेलवे ने अधिसूचना गुरुवार को जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.