मुजफ्फरपुर अस्पताल आग: प्रसाद हॉस्पिटल पर FIR, 10 हिरासत में; अबतक 6 की मौत, DM से रिपोर्ट तलब
पटना, जून 5 -- Bihar Top News: बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की आईसीयू में आग लगने से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। मरने वाले सभी आईसीयू में भर्ती मरीज थे। तिरहुत कमिश्नर गिरिवर दयाल के आदेश पर प्रसाद हॉस्पिटल पर ब्रम्हपुरा थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है। आईसीयू अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर है। घटना के वक्त आईसीयू में 18 मरीज भर्ती थे। जिंदा बचे 12 मरीजों और कुछ कर्मचारियों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। सरकार ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर के डीएम और सिविल सर्जन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। सीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.