मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर, पटना समेत नौ जिलों के डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। परीक्षा पे चर्चा की वीसी में शामिल नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. ने इन डीईओ से जवाब मांगा है। निदेशक ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा सरकार द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री देशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक कियान्वयन को लेकर 15 दिसंबर को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। 18 दिसंबर को परीक्षा पे चर्चा वीसी के जरिए की गई, लेकिन न तो अधिकारी स्वयं इसमें उपस्थित हुए और न ही इन जिलों से कोई प्रत...