सहारनपुर, अगस्त 30 -- सहारनपुर। सेना में भर्ती होकर देशसेवा का सपना संजोए मुजफ्फरनगर और शामली के 945 युवाओं ने शनिवार को अग्निवीर भर्ती रैली में रनिंग टेस्ट सफलतापूर्वक पार कर लिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में चार तहसीलों के अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सफल अभ्यर्थियों ने भर्ती के अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ाया। शनिवार को मुजफ्फरनगर की जानसठ तथा शामली की कैराना, शामली और ऊन तहसील के अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया था। कुल 1,260 अभ्यर्थियों में से 1,170 स्टेडियम पहुंचे। भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही अभ्यर्थियों ने दौड़ में पूरा दम लगाया। इसमें 945 अभ्यर्थी सफल रहे। वहीं 90 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे और 225 अभ्यर्थी रनिंग टेस्ट में सफलता हासिल नहीं कर सके। सफल अभ्यर्थियों में सेना की वर्दी...