मुजफ्फरनगर शहर को जलभराव से बचाने को बनेगी नई योजना
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने व्यापक कार्ययोजना तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की सफाई कराने तथा नए ड्रेनेज प्वाइंट चिन्हित करने पर काम किया जा रहा है। पालिका प्रशासन का दावा है कि इस बार जलभराव वाले प्रमुख क्षेत्रों की अलग से मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के अधिक बड़े और छोटे नालों का सर्वे कराया जा रहा है। जिन स्थानों पर हर वर्ष बारिश के दौरान पानी भरने की शिकायतें मिलती हैं, वहां स्थायी समाधान की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत बंद पड़े नालों को खुलवाने, अतिक्रमण हटाने और जल निकासी की गति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.