मेरठ, मार्च 10 -- मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने जाम का हवाला देते हुए मेरठ की रोडवेज बसों की शहर के अंदर एंट्री बंद कर दी है। अब मेरठ से मुजफ्फरनगर जाने वाली भैंसाली डिपो की बसों को राणा चौक तक ही चलने दिया जा रहा है। इन बसों को रोडवेज बस अड्डे पर जाने नहीं दिया जा रहा है। करीब 2 किलोमीटर पहले ही बसों को रोके जाने के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि भैंसाली डिपो की बसों पर तो मुजफ्फरनगर शहर के अंदर एंट्री पर रोक लगा दी है जबकि अंबाला से चलने वाली प्राइवेट बसें महावीर चौक से ही चल रही है। मेरठ रोडवेज आरएम ने इस संबंध में सहारनपुर रीजन के आरएम से बात करते हुए मामले का समाधान कराने की मांग की है। मेरठ के भैसाली डिपो से मुजफ्फरनगर के लिए रोजाना 30 से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.