मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थी हिंदी की परीक्षा देने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की सघन जांच के बाद ही छात्रों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। मुजफ्फरनगर में बने 72 परीक्षा केन्द्रो केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और अन्य अधिकारी तैनात रहे। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होगी, जिसमें इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...